उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया जनसंघ के समय के कार्यकर्ताओं का सम्मान

निवारू। झोटवाड़ा विधायक एवं राजस्थान सरकार में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने क्षेत्र के जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस श्रृंखला में पंचायत समिति झोटवाड़ा के पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत निवारू के दो बार सरपंच रहे एवं संगठन में  दो बार मंडल अध्यक्ष रहे भेरूलाल प्रजापत का साफा एवं श्रीफल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जनसंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य का ही फल है कि केंद्र में और राजस्थान में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। लोगों में कभी कांग्रेस के खिलाफ बोलने तक का दम नहीं रखते थे उस समय यह लोग उसके विरोध में काम करते थे। आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया। आज हम सब इन्हीं की बदौलत सरकार में बैठे हुए हैं हम सब का दायित्व बनता है कि इनका मान सम्मान किया जाए। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर यादव, मंडल अध्यक्ष रामफूल यादव, पूर्व सरपंच गोपाल काला, जीवराज सिंह, नारायण सिंह, गजेंद्र सिंह नंगली, घनश्याम बागड़ा, सुरेश वेद, चुन्नीलाल गुरी, राम प्रकाश प्रजापत, धन्नालाल कुमावत , रतन लाल शर्मा, मंदिर महंत अशोक शर्मा, कपूर गौड़ सहित केंद्र संयोजक पुष्पेंद्र पाल जादौन, बूथ अध्यक्ष राम अवतार सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित।