राजस्थान गौसेवा समिति ने किया मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का अभिनंदन

गौशाला के लिए अनुदान राशि बढ़ाए जाने पर जताया आभार, गोपालन कार्ड-चारागाह भूमि गौशाला को आवंटित करने एवं गौमाता को राज्य माता का दर्जा दिलवाने की उठाई मांग 

जयपुर। गौशाला के लिए अनुदान राशि बढ़ाने पर राजस्थान गौसेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का अभिनंदन राजस्थान गौसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत दिनेश गिरी महाराज, रघुनाथ भारती, रघुनाथ सिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया। साथ ही इस दौरान गोपालन कार्ड एवं चरागाह भूमि गौशाला को आवंटित करने एवं गौमाता को राज्य माता का दर्जा देने की बात रखी गई। यह जानकारी गोपाल घासल जिला अध्यक्ष राजस्थान गौसेवा समिति जयपुर द्वारा दी गई। इस अवसर पर राजस्थान गौसेवा समिति प्रदेश सह संगठन मंत्री महेंद्र सिंह चारण, रामपुरी महाराज, कालूपुरी महाराज, गिरनार पुरी महाराज, रमेश जैन, भैरु देगड़ा, कैलाश स्वामी, प्रभु वर्मा, माली राम कुमावत, हनुमान जीतरवाल, बजरंग बोहरा, हरफुल बिजारणियां, पन्ना राम वर्मा, भंवर लाल शर्मा, बनवारी शर्मा, महेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, बाबू लाल शर्मा, गोविन्द यादव एवं प्रहलाद बांगड़ा सहित बड़ी संख्या में गौसेवाक मौजूद रहे।