दांता में दुकान के बाहर खड़े युवक पर जान लेवा हमला कर अपहरण का प्रयास

डंडों से पीट पीटकर युवक को लहू लुहान कर मोबाइल व नगदी छीन कर ले गए बदमाश

दांतारामगढ़। दांता में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के बाहर खड़े एक युवक पर बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने जानलेवा हमला कर डंडों से पीट-पीट कर युवक को लहू लुहान कर दिया और युवक का अपहरण करने का प्रयास किया अपहरण की कोशिश नाकाम होने पर पीड़ित युवक निखिलेश नागौरा का मोबाइल एवं नगदी रुपए छीन कर और युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वही घटनाक्रम का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बदमाश युवक के साथ ताबड़तोड़ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी अनुसार घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है जिसमें पीड़ित युवक निखिलेश नागौरा पुत्र रतन लाल निवासी दांता में अपने घर के पास स्थित मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग की दुकान पर बाइक ठीक करवाने गया था और दुकान के बाहर खड़ा था। अचानक एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी में सवार होकर तीन युवक आए जिनमें से दो युवक हाथों में डंडे लेकर गाड़ी से नीचे उतरे और पीड़ित निखिलेश पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया और लहू लुहान कर दिया मौके पर मौजूद पड़ोस की एक महिला ने बीच बचाव करने का काफी प्रयास किया इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित युवक का अपहरण करने का प्रयास किया लेकिन भीड़ अधिक होने पर बदमाश पीड़ित का मोबाइल एवं उसकी जेब से 15000 छीन कर फरार हो गए। युवक को लहूलुहान हालत में आसपास के लोगों ने

दांता सीएचसी पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में युवक निखिलेश को सीकर रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।आज पीड़ित युवक के पिता रतन लाल ने दीपेंद्र सिंह उत्तर फतेह सिंह निवासी रूपगढ़ सहित तीन जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। डीएसपी जाकिर अख्तर ने बताया कि मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Most Read