जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ ने रचा इतिहास, 1 करोड़ आवेदन का आंकड़ा पार

वैश्विक स्तर पर बना नया रिकॉर्ड, बोली बंद होने से पहले ही निवेशकों की अभूतपूर्व भागीदारी; आवेदन संख्या और बढ़ने की उम्मीद

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने निवेशकों की भागीदारी का नया वैश्विक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। आईपीओ के बंद होने में करीब पांच घंटे शेष रहते ही आवेदन संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया का पहला ऐसा आईपीओ बन गया है, जिसे 1 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इस उपलब्धि के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स ने वारी एनर्जीज के करीब 97 लाख आवेदनों के पिछले वैश्विक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत में बजाज हाउसिंग फाइनेंस और बीसीसीएल जैसे बड़े आईपीओ में करीब 90 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।
निवेशकों की इस अभूतपूर्व भागीदारी को जियो प्लेटफॉर्म्स में मजबूत निवेश रुचि के तौर पर देखा जा रहा है। आज शाम 7 बजे तक बोली जारी रहने के कारण आवेदन संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में अंतिम आंकड़ा मौजूदा रिकॉर्ड से भी काफी आगे निकल सकता है।
कंपनी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को धीरूभाई अंबानी की विरासत और  मुकेश अंबानी के संपत्ति निर्माण के अवसरों को आम भारतीय निवेशकों तक पहुंचाने के दृष्टिकोण से जोड़ा है। आईपीओ में मिली यह भागीदारी भारतीय निवेशकों के बढ़ते भरोसे और पूंजी बाजार में उनकी सक्रियता को भी दर्शाती है।