गोटन में 'अस्मिता खेलो इंडिया सेपक टकरा लीग' संपन्न: अग्नि क्लब बना चैंपियन, बालिकाओं ने दिखाया दमखम।

दो दिवसीय 'अस्मिता सेपक टकरा लीग' का सफल आयोजन; अग्नि क्लब रहा प्रथम।
गोटन।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार खेल मंत्रालय द्वारा संचालित अस्मिता खेलो इंडिया सेपक टकरा लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन 7 व 8 फरवरी को श्री करणी चिल्ड्रन एकेडमी, गोटन (जिला नागौर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।

लीग प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश मुंडेल रहे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष टी.के. सिंह ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू मुंडेल, दिनेश करवासड़ा, कुंदन सिंह राजपुरोहित, सुखराम दास जी महाराज एवं जय सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के आयोजक श्री करणी चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक विजेंद्र कच्छावा व राज कच्छावा ने सभी अतिथियों का साफा, दुपट्टा व माला पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बलवीर सिंहकोच लोकेश सैन सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

तकनीकी सलाहकार राजेंद्र सिंह चौहान रहे। वहीं रेफरी के रूप में सौरभ सेन, लोकेश सैन, मुकेश कुमार, फैजान एवं हर्ष ने निष्पक्ष व सुचारु संचालन में अहम भूमिका निभाई।

परिणाम
प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अग्नि क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सनशाइन क्लब द्वितीय तथा ओजस्वी जोधपुर क्लब तृतीय स्थान पर रहा। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
यह जानकारी राजेंद्र सिंह चौहान, सचिव राजस्थान सेपक टकरा संघ ने दी।