महाराष्ट्र में मराठी- हिंदी भाषा विवाद पर अब रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बयान दिया है। अठावले ने कहा- उद्धव और राज दोनों बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं, जिनका महाराष्ट्र सरकार अच्छे से इलाज करेगी। साथ ही कहा कि हमारी मंशा है कि 2029 तक नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री रहना चाहिए। दरअसल, बुधवार को केंद्रीय मंत्री अठावले जयपुर में थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा- मराठी आनी चाहिए, यहां तक तो ठीक है, लेकिन दादागिरी कर किसी को थप्पड़ मार देना यह अच्छी बात नहीं है। हमारी सरकार ऐसा नहीं चलने देगी। महाराष्ट्र में 60 फीसदी लोग दूसरे राज्यों के हैं, जबकि 40 फीसदी ही मराठी हैं। जो 60 फीसदी लोग हैं, उनमें से भी 40 फीसदी लोग अच्छे से मराठी बोल सकते हैं। मराठी प्रेम के नाम पर दादागिरी करना ठीक नहीं है। हम भी दादागिरी का जवाब दादागिरी से दे सकते हैं। लेकिन हम मुंबई को शांत रखना चाहते हैं। फडणवीस सरकार पूरी तरह से सक्षम है, जो भी दादागिरी करेउन्होंने कहा- बाला साहेब ठाकरे ने जब शिवसेना की स्थापना की थी। तो उनका उद्देश्य था कि मराठी लोगों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने गुजरती विंग, उत्तर भारत विंग और साउथ इंडिया जैसी अलग- अलग विंग बनाई थी। तब सब लोग उनके साथ काम कर रहे थे। लेकिन उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जो काम कर रहे हैं, वो बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा के खिलाफ है।गा। उसे सबक सिखाया जाएगा।
: