बेटे की शादी की करनी थी तैयारी, पर शहादत की खबर ने दौलतपुरा गांव में पसरा सन्नाटा।


अधूरी रह गई घर आने की आस
दूनी तहसील के CRPF इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा छत्तीसगढ़ में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। पार्थिव देह आज उनके पैतृक गांव दौलतपुरा लाया गया। घाड़ थाना क्षेत्र के सरोली मोड़ तिराहा से तिरंगा यात्रा निकालने के बाद राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दौरान शव यात्रा दूनी पहुंचने पर कैप्टन पूर्णवीर सिंह, कैप्टन रामसागर, लेफ्टिनेंट रणवीर सिंह वारंट अफसर केलाराम, सूबेदार शिवराज जी नायब सूबेदार महावीर गुर्जर,मोहरीलाल जी शव यात्रा पर फूल बरसाए ।

शहीद जवान के गांव में सन्नाटा और घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर लगातार आना-जाना लगा हुआ है। मंगलवार रात से ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर जुटे हुए हैं।

CRPF इंस्पेक्टर भंवरलाल मीणा की पत्नी लादी देवी (52) से आखिरी बार एक दिन 19 जनवरी की रात 8 बजे बात हुई थी। इस साल बेटे की शादी करने की तैयारी चल रही थी। एक महीने की छुट्टी लेकर घर आने की बात कही थी। लेकिन अगले दिन 20 जनवरी को पेट्रोलिंग के दौरान हादसा हो गया। बाइक समेत खाई में गिर जाने से शहादत हो गई।