मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी  नई सौगात 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी  नई सौगात 

 रोडवेज की  बसों में मिलेगी किराये में 50 प्रतिशत छूट


 राज्य सरकार ने रोडवेज की बसों में सफर करने पर महिलाओं के लिए नई सौगात दी है सरकार ने किराये में   रियायत का दायरा बढ़ा दिया है।  अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में  राज्य की सीमा में यात्रा करने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को 50 प्रतिशत की छूट  दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। 

निगम की सभी श्रेणी की बसों में यात्रा करने पर महिलाओं एवं बालिकाओं का आधा किराया ही लगेगा। रोज   बसों में यात्रा करने वाली  महिलाओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से मिली यह सौगात काफी राहतभरी होगी