नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञापीठ का किया आयोजन।

चौंमू। शहर के राधाबाग कॉलोनी में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौंमू पर गुरुपूर्णिमा पर्व नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुपूर्णिमा पर्व का आयोजन दो दिवसीय रहा। जिसमे पर्व से पूर्व चौबीस घंटे का लगातार सामूहिक अखंड जप चला। पर्व विशेष में कार्यक्रम की शुरुआत लोकेंद्र सिंह बीजावत ने प्रज्ञा गीतों के साथ की। कार्यक्रम में चौंमू शहर के साथ ही आसपास के कई गांवों के परिजनों ने भी भाग लिया। सभी साधकगणों एवम परिजनों ने विश्वकल्याण ,राष्ट्र कल्याण एवं लोक कल्याण के लिए गायत्री महामंत्र एवम महामृतुंजय के मंत्रों की आहुतियां समर्पित की। कन्हैयालाल कोतवानी, पवन माहेश्वरी, स्वाती राजपाल पत्नी रमेश राजपाल का जन्मदिवस मनाया गया। सभी ने उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। बता दे कि भामाशाहों द्वारा प्रज्ञा पीठ के साहित्य प्रचार प्रसार के लिए ई - रिक्शा आश्रम वाहन की व्यवस्था की गई जिसके लिए विनेश अग्रवाल और दिनेश खेमावाला की ओर से 51 - 51 हजार की राशि सहयोग के लिए भेंट की गई एवम चौंमू थानाधिकारी प्रदीप शर्मा सपत्नी की ओर से 21 हजार की राशि सहयोग हेतु प्रदान की गई। इन सभी का प्रज्ञापीठ संरक्षक रामधन टाक ,सावरमल अग्रवाल के द्वारा गायत्री मंत्र का दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में प्रेमलता खांडल पत्नी मदनलाल शर्मा की ओर से प्रज्ञा पीठ के लिए एक फ्रीज की और नरेंद्र लालाणी की ओर से 11 गद्दों की व्यवस्था की गई जिनका भी सम्मान किया गया। कालूराम कटारिया के आचार्यत्व में 5 दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए। वही पूरे हिंदुस्तान के महिंद्रा फाइनेंस के वाइस चेयरमैन गिरधारी पारीक का सम्मान किया गया। ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि आज का दिन बड़ा ही पावन दिवस है। इस दिन गुरु और शिष्य का आत्मा का मिलन होता है। आज हम सभी परम पूज्य गुरुदेव के बताए हुए सदसंकल्पो को जरूर आत्मसात करे। मिशन के कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेवे । तभी सच्चे सार्थक शिष्य कहलाएंगे। वहीं ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बिजावत ने बताया कि इस बार लगभग 5 लाख गायत्री मंत्रों के साथ अखंड जप हुआ। और ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने भवन निर्माण की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी। कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम संचालन समिति के अध्यक्ष नरेश जिंदल, उपाध्यक्ष राजेंद्र भातरा एवम भवानी सिंह निर्वाण का दुप्पटा पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान गजेंद्र सिंह बिजावत, जगदीश शर्मा (एमडी स्वीट्स),बाबूलाल जांगिड़, मदन मोहन शर्मा,राजकुमार वर्मा, भेरुराम यादव,ममता कुमावत,अमित अग्रवाल,महेंद्र विजय वर्गीय,मालचंद बुनकर,हेमराज कुमावत, रामसिंह दादरवाल,विजय कुमार दुबे,दामोदर प्रसाद लाटा,सुरेश चंद्र अग्रवाल, अमित गोठवाल,हर्ष कुमावत, माला देवी शर्मा, बाबूलाल जांगिड़, सुरेश कुमार जाट, हेमराज कुमावत, समीर खरे एवम परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।