महेश कुमार शेरावत बने राजस्थान शिक्षा संघ एकीकृत राजसमंद के जिला अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश भर में सत्र 2024-25 के चुनाव कराये जाने के क्रम में राजसमंद जिले की कार्यकारिणी के चुनाव संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक गिरिराज शर्मा प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री डॉ. रनजीत मीणा के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बोर चारभुजा राजसमंद में संपन्न हुए। जिसमें सभी पदों पर सिंगल नामांकन होने के कारण पदाधिकारीयों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इनमें महेश कुमार शेरावत जिला अध्यक्ष, पवन कुमार शर्मा जिला सभा अध्यक्ष, बाबूलाल ऐचरा जिला महामंत्री, केवल राम जिला संयोजक, दिनेश कुमार जांगिड़ जिला संगठन मंत्री, ज्योति पालीवाल जिला महिला संयोजिका, नीरज मीना जिला प्रवक्ता, मनराज चौधरी जिला महिला मंत्री, शेखर चंद वर्मा जिला मीडिया प्रभारी, योगेशचंद्र जिला उपाध्यक्ष, संतोष यादव जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, नवीन कुमार सैनी जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र निठारवाल जिला सहप्रवक्ता, सुरेंद्र सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी, भोलू राम भाकर ब्लॉक अध्यक्ष कुंभलगढ़, सीताराम तेतरवाल ब्लॉक अध्यक्ष भीम, राजपाल कस्वा ब्लॉक अध्यक्ष देवगढ़, अब्दुल हसन ब्लॉक अध्यक्ष राजसमंद, अर्जुन लाल ब्लॉक अध्यक्ष खमनौर, रामचंद्र ब्लॉक अध्यक्ष रेलमगरा, हरिशंकर ब्लॉक अध्यक्ष आमेट, पुखराज मीणा जिला मंत्री नियुक्त किए गए।