राजस्थान के रामस्वरूप ओला एनएसयूआई के रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त

जयपुर। रामस्वरूप ओला शोध छात्रसंघ अध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय को एनएसयूआई के रिसर्च विभाग का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ओला एनएसयूआई मे लंबे समय से काम कर रहे हैं। ओला को अब राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले रामस्वरूप ओला ने पिछली कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान युवा बोर्ड में भी काम किया। साथ ही युवा बोर्ड में रहते हुए युवाओं के हित मे विभिन्न शोध करते हुए आरक्षण से जुड़ी त्रुटियों पर बारीकी से काम किया और युवाओं को उनका हक दिलाने का प्रयास किया। ओबीसी आरक्षण में हुई त्रुटियों के विरोध में आंदोलन कर त्रुटियों को समाप्त कराने का काम करते हुए ओबीसी के युवाओं को हक दिलाया।


 

Most Read