मिशन 2026: रोहित-विराट के बिना सूर्या की 'यंग ब्रिगेड' का पहला बड़ा इम्तिहान, आज अमेरिका से भिड़ंत!


T20 वर्ल्ड कप 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत का 'मिशन रिपीट' शुरू!

मुंबई | 7 फरवरी 2026: क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचक प्रारूप का महाकुंभ आज से शुरू हो गया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही है। आज शाम 7:00 बजे, मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना USA (अमेरिका) से होगा।

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज शेड्यूल (ग्रुप-A)

भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है। यहाँ भारत के शुरुआती मैचों का पूरा ब्यौरा है:

तारीख मुकाबला स्थान (वेन्यू) समय (IST)
7 फरवरी भारत vs अमेरिका वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:00 बजे
13 फरवरी भारत vs नामीबिया अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली शाम 7:00 बजे
16 फरवरी भारत vs पाकिस्तान आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो शाम 7:00 बजे
19 फरवरी भारत vs नीदरलैंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद शाम 7:00 बजे

🇮🇳 टीम इंडिया: नई शक्ल, वही जज्बा

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 सन्यास के बाद यह पहला वर्ल्ड कप है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पूरी तरह युवा और आक्रामक नज़र आ रही है।

  • बदलाव की खबर: टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले तेज़ गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनुभवी मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

  • प्रमुख खिलाड़ी: शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा और दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

भारतीय स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (C), अक्षर पटेल (VC), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर।


आज का मैच प्रीव्यू: भारत vs USA

  • पिच रिपोर्ट: वानखेड़े की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहाँ खूब रन बनते हैं और आज भी 200+ के स्कोर की उम्मीद है।

  • इतिहास: दोनों टीमें आखिरी बार 2024 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, जहाँ भारत ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की थी। अमेरिका ने 2024 में पाकिस्तान को हराकर सबको चौंकाया था, इसलिए टीम इंडिया उन्हें हल्के में नहीं लेगी।

  • कहाँ देखें: भारत में मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर की जाएगी
    टूर्नामेंट के खास नियम
    इस बार आईसीसी ने 'स्टॉप-क्लॉक' नियम को अनिवार्य कर दिया है, जिसके तहत गेंदबाजी टीम को पिछला ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना होगा। ऐसा न करने पर पेनल्टी के रूप में 5 रन काटे जा सकते हैं।
     

    भारत के लिए यह वर्ल्ड कप जीतना आसान नहीं होगा क्योंकि टीम को इन 5 मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है:

  • दिग्गजों की कमी : यह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारत का पहला टी20 वर्ल्ड कप है। उनकी जगह आए युवा बल्लेबाजों जैसे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के कंधों पर बड़े मैच का दबाव झेलने की जिम्मेदारी होगी। अनुभव की कमी नॉकआउट मैचों में भारी पड़ सकती है।

  • ओस का खतरा : पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में चेतावनी दी है कि भारत में इस समय शाम के मैचों में 'ओस' (Dew) सबसे बड़ी दुश्मन होगी। ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है, जिससे टॉस जीतना हार-जीत का मुख्य कारण बन सकता है।

  • चोट और फिटनेस: टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले तेज़ गेंदबाज हर्षित राणा का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है। इसके अलावा तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर हाल ही में चोट से उभरे हैं, ऐसे में उनकी फिटनेस पर सबकी नज़र रहेगी।

  • विकेटकीपर का चयन: कप्तान सूर्या के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को मौका दें या अनुभव के आधार पर संजू सैमसन पर भरोसा जताएं। सैमसन का हालिया फॉर्म चिंता का विषय रहा है।

  • फिनिशिंग और डेथ बॉलिंग: वॉर्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने आखिरी ओवरों में काफी रन लुटाए थे। जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों को डेथ ओवर्स में अपनी सटीकता (Accuracy) पर काम करना होगा, वरना फ्लैट पिचों पर विपक्षी टीमें बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती हैं।

    "हम जानते हैं कि चुनौतियां बड़ी हैं, लेकिन हमारे पास ऐसा स्क्वाड है जो किसी भी परिस्थिति में पलटवार करना जानता है। हम ओस या टॉस को बहाना नहीं बनाएंगे।"कप्तान सूर्यकुमार यादव (प्रेस कॉन्फ्रेंस में)