मोजमाबाद में अचार्य संघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

दूदू: जिन गुरुदेव ने मुझे बनाया ऐसे आचार्य गुरुदेव सन्मति सागर महाराज का अजमेर समाज से बहुत बड़ा नाता था ,उन्होंने भी काफी समय अजमेर की पावन धरती पर व्यतीत किया। आचार्य सन्मति सागर  महाराज त्याग और तपस्या के लिए संपूर्ण विश्व में विख्यात थे। आचार्य श्री ने कहा कि सामाजिक एकता के माध्यम से हम धर्म को और भी ज्यादा सुरक्षित कर सकते हैं। संगठित समाज संगठित राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। यह प्रवचन मोजमाबाद उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार को परम पूज्य आचार्य सुनील सागर महाराज ने  मोजमाबाद अतिशय क्षेत्र दिगंबर जैन मंदिर सभागार परिसर में आयोजित प्रवचन के दौरान जैन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इससे पूर्व परम पूज्य आचार्य सुनील सागर महाराज ने

मोजमाबाद में गाजे बाजे के साथ 

विशाल संघ के साथ मंगल प्रवेश किया। मंगल प्रवेश शोभा यात्रा जुलूस  मुख्य बस स्टैंड से से प्रारंभ हुआ। जुलूस शोभा यात्रा  मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार , आजाद चौक, छोटा जैन मंदिर, श्याम चौक होते हुए  श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बैंड बाजे और जनता जनार्दन जयकारों के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रही थी। संजय कुमार ,पुनीत कुमार पापड़ीवाल किशनगढ़ वालो ने आचार्य सुनील सागर जी महाराज के मुख्य पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया।आचार्य श्री के स्वागत जुलूस का श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने पर डॉक्टर महावीर प्रसाद, मयंक कुमार बोहरा की ओर से शाल भेंट कर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सिद्ध सागर नवयुग मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार गोधा ने किया। जैन समाज समाज मोजमाबाद अध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा ने बताया कि आचार्य का इस वर्ष का चातुर्मास किशनगढ़ में होगा साथ ही जब तक महाराज श्री  विराजमान है उनके परवचनो का लाभ समाज के लोग लेते रहेंगे ।इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा ,हरिशंकर सोगानी, राजेंद्र कुमार पटौदी , अनिल कुमार,देवेंद्र कुमार बाकलीवाल, निर्मल कुमार चौधरी ,मनीष कुमार जैन ,बबलू बोहरा , राजेंद्र कुमार बाकलीवाल ,अशोक कुमार ठोलिया , त्रिलोक मोदी ,सुकुमाल मोदी, चंचल कुमार बोहरा, स्वरूप चंद बोरा ,सुरेश कुमार चौधरी ,संजय कुमार ,शोभित कुमार जैन सहित जैन समाज की महिला मंडल, युवक एवं  युवतियां शोभायात्रा जुलूस में मौजूद रहे।