बहन ने भाई को दिया जिंदगी का अनमोल तोहफा, किडनी देकर बचाई जान

बहन सरोज कंवर ने पिछले रक्षाबंधन पर किया हुआ वादा निभाया, हाथोज निवासी भाई संपत सिंह की थी दोनों किडनियां खराब, ट्रांसप्लांट के बाद अब दोनों भाई-बहन स्वस्थ 

जयपुर। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का अनूठा त्योहार है। इसमें बहन अपने भाई की कलाई पर धागा बांधकर उसकी लंबी उम्र, सुरक्षा, सेहत और अच्छाई की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन की सुरक्षा और हमेशा साथ निभाने का वादा करता है। बहन ने चरितार्थ कर दिया कि बचपन से लेकर बड़े होने तक छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगडऩे वाले भाई-बहन, जैसे ही किसी पर संकट आता है, मजबूती से खड़े दिखते हैं। यही इस प्यारे रिश्ते का सच है। जानकारी के अनुसार बहन सरोज कंवर ने पिछली राखी पर भाई संपत सिंह निवासी हाथोज को राखी बांधते समय किडनी देने का संकल्प लिया था। दरअसल, संपत सिंह राठौड़ की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी और उनकी हर दूसरे दिन डालिसिस होता था। इस पर बहन सरोज कंवर ने भाई को एक किडनी दी। इनका किडनी ट्रांसप्लांट करीब 6 महीने पहले महात्मा गांधी अस्पताल में हुआ। अब दोनों भाई-बहन पूरी तरह स्वस्थ है। 

Most Read