कांग्रेस के ‘हाथ लगा रोलानियां नाम का हीरा’.. जयपुर ग्रामीण में पार्टी हो गई ‘डबल मजबूत’!

युवा और सक्रिय नेता राजेश रोलानिया ने छोड़ा भाजपा का साथ, बोले-भाजपा जिन्हें भ्रष्टाचारी बताती थी; उन्हें ही कर लिया पार्टी में शामिल

बोले-अब इन सभी का जवाब देने का आ गया है वक्त, कहा-पहला लक्ष्य अनिल चौपड़ा को लोकसभा पहुंचाना, इस बार बदल देंगे इतिहास

जयपुर। चुनावी प्रचार और सभाओं का दौर लगातार जारी है और इस अहम मौके पर अगर पार्टियों के हाथ चुनाव जिताऊ हीरा लग जाए तो फिर क्या कहना..ऐसे ही हीरे ने कांग्रेस का साथ देने का फैसला किया है और उस हीरे का नाम है राजेश रोलानियां। दरअसल भाजपा और किसान मोर्चा के युवा चेहरा रहे राजेश रोलानियां ने एक विशाल जनसभा के दौरान भाजपा को त्याग कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रोलानियां के अनुसार भाजपा में अब कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं रही और यहां सिर्फ नेताओं को ईडी-सीबीआई की वॉशिंग मशीन में डालकर साफ किया जा रहा है और भाजपा में शामिल किया जा रहा है। रोलानियां ने कहा कि वे हैरान है कि भाजपा जिन्हें भ्रष्टाचारी बताती थी आज वो ही भाजपा नेता बन कर बैठे है। रोलानियां ने कहा कि अब उनका उद्देश्य राजनीति के साथ ही जनता की सेवा करना है और यह लक्ष्य भाजपा में रहते हुए पूरा नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि अब डर नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र का राज कायम होना चाहिए। रोलानियां के अनुसार भाजपा की किसान विरोधी नीतियां उन पर भारी पडऩे वाली है। 


भाजपा का मजबूत स्तंभ रहे रोलानियां लेकिन तानाशाही ने किया हैरान; अब कांग्रेस को करेंगे मजबूत

राजेश रोलानियां बीते डेढ़ दशक से भाजपा की रीढ़ की हड्डी के रूप में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र और या कहे कि पूरे जयपुर गा्रमीण में पार्टी का संभाले हुए थे। उनका कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है। रोलानियां के राजनीतिक जीवन की बात करें तो उन्होंने 2011-12 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उनका यह सफर जारी रहा और उन्होंने भाजपा के प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी की भूमिका में अपना दम दिखाया। इस बीच वे 2015 से 2019 तक दुर्जनियावास ग्राम पंचायत के सरपंच भी रहे। इसके साथ ही रोलानियां ने विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए कई भूमिकाओं का निर्वहन किया।  लेकिन, अब वे कांग्रेस की रीति-नीतियों से प्रभसावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए है और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र और जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।