अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'मानवता' 

भारत है दुनिया में  आध्यात्मिक गुरु 

योग हमारे स्वस्थ शरीर और मन के लिए बेहद जरुरी है . हमारे जीवन में योग सकारात्मक प्रभाव करता है.योग शरीर को मानसिक और शारीरिक तंदरुस्त  रखने के लिए आवश्यक है। हर दिन पांच मिनट का योग हमे एक अच्छी जीवनशैली प्रदान कर सकता है आजकल की दौड़भाग भरी जिंदगी में लोगो में तनाव बढ़ता जा रहा है जो दिमाग और शरीर दोनों के लिए नुकसानदायक है। इसी भागदौड़ भरे  जीवन में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपने दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए  हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है 

आपको बता दे की भारत में योग का इतिहास कई सदियों पुराना है। परंतु अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  की शुरुआत कुछ वर्ष पहले ही हुई है। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रख कर इसकी पहल की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा की मंजूरी के बाद 21 जून, 2015 को पूरी दुनिया में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया गया  2023 में इस बार पूरा विश्व 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है  
 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' का आयोजन हर साल  एक अलग विषय अलग थीम को लेकर होता है   इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम वन वर्ल्ड, वन हेल्थ पर रखी गई है इस साल 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023' की  थीम 'मानवता' है

 भारत जो दुनिया में आध्यात्मिक गुरु के रूप में उभरता जा रहा है इसके साथ ही  भारत की योग की देन भी विश्व  में मानव कल्याण  के लिए  एक और सराहनीय कदम माना जा रहा है .