जालोर के कई थानाधिकारी बदले, चंपालाल को आहोर थाने की दी जिम्मेदारी


 विधानसभा चुनावों को देखते हुए जालोर में पिछले लंबे समय से तैनात थानाधिकारियों को जिले से बाहर भेजने के आदेश के बाद अब जालोर जिले के कई थानों के थानाधिकारी भी बदले है।
जालोर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बुधवार को आदेश जारी कर बाहर से आये पुलिस निरीक्षकों समेत कई थानाधिकारियों का तबादला किया है। सूची के मुताबिक चंपालाल को आहोर थानाधिकारी लगाया गया है। जबकि राजेंद्रसिंह राजपुरोहित को स्थाई रूप से जालौर कोतवाली थानाधिकारी बनाया गया है, इनकी पहले सर्विस ड्यूटी रानीवाड़ा के लिए थी। इसी प्रकार रामेश्वर भाटी को भीनमाल थानाधिकारी बनाया गया है।
वही सुरेश सोनी को सायला थानाधिकारी, भगाराम को करड़ा थानाधिकारी, सरोज बैरवा को जसवंतपुरा थानाधिकारी, प्रदीप शर्मा को रामसीन थानाधिकारी, पर्बतसिंह को रानीवाड़ा थानाधिकारी, लीलसिंह को आरआई पुलिस लाइन जालोर, अशोक कुमार को जालोर मुख्यालय अपराध सहायक, निम्बसिंह को झाब थानाधिकारी, सरिता को महिला थानाधिकारी, उरजाराम को नोसरा थानाधिकारी बनाया गया है। वहीं सोहनलाल को जालौर यातायात प्रभारी व पन्नालाल को एमओबी शाखा प्रभारी बनाया गया है।

Most Read