राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से ऑनलाइन जुड़कर परिणाम जारी किया। जयपुर की एन के पब्लिक स्कूल की छात्रा काशवी शर्मा ने कॉमर्स में 99% अंक प्राप्त किए। वहीं भूमि मीणा ने साइंस में 98.60% और देवांशी मुंडोतिया ने आर्ट्स में 98.80% अंक हासिल किए। इस वर्ष तीनों संकायों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जयपुर में आर्ट्स का परिणाम 97.53%, कॉमर्स का 99.25% और साइंस का 98.17% रहा। राजधानी में आर्ट्स में 48,237, कॉमर्स में 8,247 और साइंस में 39,099 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से आर्ट्स में 46,397, कॉमर्स में 8,120 और साइंस में 38,149 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
नेहा चौधरी ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए
एंजेल पब्लिक स्कूल सीतापुरा जयपुर की नेहा चौधरी ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे साइंस स्ट्रीम की विद्यार्थी हैं। आहना रंगरेज ने 12वीं बोर्ड में 96.60% अंक हासिल किए दुर्गा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामसिंहपुरा सांगानेर की छात्रा आहना रंगरेज ने 12वीं बोर्ड में 96.60% अंक हासिल किए। वे आर्ट्स की छात्रा है। महक लालवानी ने 12वीं बोर्ड में 97.20% मार्क्स हासिल किए जय दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शंकर नगर आमेर रोड की छात्रा महक लालवानी ने 12वीं बोर्ड में 97.20% मार्क्स हासिल किए है। उन्हें 500 में से 486 अंक मिले। वे साइंस की छात्रा है।
साक्षी प्रजापति ने 12वीं बोर्ड में 95.80% मार्क्स हासिल किए
कमला देवी बुधिया राजकीय विद्यालय, हीरापुरा की छात्रा साक्षी प्रजापति ने 12वीं बोर्ड में 95.80% मार्क्स हासिल किए। वे आर्ट्स की छात्रा है।
एपेक्स पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहपुरा की छात्रा प्रिया चौधरी ने 12वीं बोर्ड में 95.60% मार्क्स हासिल किए। वे साइंस की छात्रा है।
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुहाकाना कलां विराटनगर की छात्रा खुशबू गुजर ने 12वीं बोर्ड में 96.80 मार्क्स हासिल किए। वे आर्ट्स की छात्रा है।
ललित बुनकर ने 12वीं बोर्ड में 97% मार्क्स हासिल किए
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुहाकाना कलां विराटनगर के छात्र ललित बुनकर ने 12वीं बोर्ड में 97% मार्क्स हासिल किए है। वे आर्ट्स के छात्र है। स्कूल ने उनकी सफलता पर माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
अनुष्का चौधरी ने कक्षा 12वीं में 97.20% मार्क्स हासिल किए
सुंदर पब्लिक स्कूल महापुरा की छात्रा अनुष्का चौधरी ने कक्षा 12वीं में 97.20% मार्क्स हासिल किए है। वे आर्ट्स की छात्रा है।
- इफरा खान ने 12वीं बोर्ड में 97% अंक हासिल किए
माहेश्वरी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा इफरा खान ने 12वीं बोर्ड में 97% अंक हासिल किए है। उन्हें 500 में से 487 मार्क्स मिले है। वे साइंस की छात्रा है।
ज्योति बाल विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय थानागाजी के छात्र हिमांशु मीणा ने 12वीं बोर्ड में 96.40% मार्क्स हासिल किए है। वे आर्ट्स के छात्र है।
- खिल धायल ने 12वीं बोर्ड में 95.80% अंक हासिल किए
आर.एन. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरलीपुरा के छात्र निखिल धायल ने 12वीं बोर्ड में 95.80% अंक हासिल किए है। वे साइंस के छात्र है। उनकी सफलता पर उनकी मां ने उन्हें माला पहनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
संजू शर्मा ने 12वीं बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
आदर्श विद्या मंदिर, चंदलाई की छात्रा संजू शर्मा ने 12वीं बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने 500 में से 475 मार्क्स हासिल किए। वे आर्ट्स की छात्रा है।
- तन्वी कुमावत ने 12वीं बोर्ड में 97.40% मार्क्स हासिल किए
मां शारदे उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढींढा, जोबनेर की छात्रा तन्वी कुमावत ने 12वीं बोर्ड में 97.40% मार्क्स हासिल किए। तन्वी साइंस की छात्रा है।
- अनामिका गुर्जर ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए
विष्णु विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीकर रोड जयपुर की अनामिका गुर्जर ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे साइंस की छात्रा है।
- उज्जवला सोनी ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए
ब्रायन चिल्ड्रेन एकेडमी ब्रह्मपुरी जयपुर की उज्जवला सोनी ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने राजनीति विज्ञान और भूगोल में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
- लक्षिका कुमावत ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किए
के एम डी पब्लिक स्कूल बरकत नगर जयपुर की लक्षिका कुमावत ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे कॉमर्स की छात्रा हैं।
वाइब्रेंट एकेडमी के देव वर्मा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे साइंस के विद्यार्थी है।
- अनिशा सिंह ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए
संजय पब्लिक स्कूल बेनाड़ रोड जयपुर की अनिशा सिंह ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। वे आर्ट्स की विद्यार्थी हैं। उन्होंने भूगोल में 100 अंक प्राप्त किए हैं।
- कीर्ति चट्टानी ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए
माहेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर की कीर्ति चट्टानी ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए है। वे कॉमर्स की छात्रा है।