सोनिया के बयान पर इलेक्शन कमीशन में शिकायत:हुबली में बोली थीं- कर्नाटक की अखंडता पर आंच नहीं आने देंगे, BJP ने कहा- FIR दर्ज हो

सोनिया के बयान पर इलेक्शन कमीशन में शिकायत:हुबली में बोली थीं- कर्नाटक की अखंडता पर आंच नहीं आने देंगे, BJP ने कहा- FIR दर्ज हो

भाजपा ने सोमवार को सोनिया गांधी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने कर्नाटक में दिए उनके एक बयान को लेकर यह कदम उठाया है। सोनिया ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर आंच नहीं आने देगी।

इस बयान को लेकर शोभा करंदलाजे ने इस बयान को चौंकानेवाला और अमान्य बताया। उन्होंने इलेक्शन कमीशन के पास शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। उन्होंने EC से अपील की कि सोनिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

PM ने कहा था- कांग्रेस कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही
इस चुनाव में अब कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा है कि वो कर्नाटक की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं। कर्नाटक की sovereignty यानि कर्नाटक की संप्रभुता। जब कोई देश आजाद हो जाता है तो उसे संप्रभु राष्ट्र कहते हैं। इसका मतलब है कि कांग्रेस खुलकर कर्नाटक को भारत से अलग करने की वकालत कर रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की बीमारी कांग्रेस में इतनी ऊपर तक पहुंच जाएगी, मैंने सोचा नहीं था।

प्रचार के आखिरी दिन राहुल ने बस में सवारी की, प्रियंका का रोड शो
कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होना है। आज प्रचार का आखिरी दिन है। प्रियंका गांधी ने विजयनगर में रोड शो निकाला। इसी के साथ प्रियंका ने चुनाव प्रचार अभियान का समापन किया। वहीं राहुल गांधी ने वर्किंग महिलाओं के साथ बस में सवारी की और बस स्टॉप पर कॉलेज स्टूडेंट के साथ बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई।

इस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 65 से ज्यादा रैलियां और 20 के करीब रोड शो किए हैं। इसमें एक रैली सोनिया गांधी की भी थी। जो सालों बाद चुनाव प्रचार करने आईं थीं। सोनिया ने हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया था।

प्रियंका का शायराना अंदाज भी दिखा
प्रियंका इस चुनाव में काफी एक्टिव रहीं। रविवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मैंने आज सुबह देखा कि पहली बार चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने महंगाई, विकास और जनता के सामने आने वाले मुद्दों पर बात की। लेकिन शाम होते ही पीएम महंगाई, विकास और रोजगार की बात छोड़ कर किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश की बात करने लगे।

प्रियंका ने बेंगलुरु साउथ में जनसभा में एक शायरी भी पढ़ी, "तू इधर उधर की बात ना कर, ये बता काफिला क्यों लूटा; मुझे रहजानो से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।"