कचरे’ के पहाड़ में घंटों से सुलग रही आग..दिल्ली वालों का सांस लेना मुश्किल

आग के बहाने फिर निशाने पर केजरीवाल, भाजपा ने आम आदमी पार्टी को याद दिलाया वादा

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट या कहे कि कचरे के पहाड़ पर बीती शाम भीषण आग लग गई थी। लेकिन, अब तक इस आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। टनों कचरा यहां सुलग रहा है और चारों ओर धुएं के बादल मंडरा रहीे है। हालात यह है कि यहां कई किलोमीटर तक में बसी कॉलोनियां में बसे लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। इस सब के बीच भाजपा भी आम आदमी पार्टी परहमलावर हो रही है और वह वादा याद दिला रही है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 दिसंबर, 2023 तक इस कचरे के पहाड़ को खाली करने का वादा किया था। लेकिन कचरा हटाने के बजाय यहां और अधिक कचरा डाल दिया गया। वर्ष 2019 में गाजीपुर लैंडफिल स्थल की ऊंचाई 65 मीटर थी, जो कुतुब मीनार से केवल आठ मीटर कम थी।

 'तिहाड़ में कोई डायबिटीज विशेषज्ञ नहीं, केजरीवाल को मारने की साजिश', AAP का केंद्र सरकार पर आरोप