चिरनोटिया में जारी श्रीमद्भागवत कथा में मनाया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

जोबनेर। कस्बे के ग्राम चिरनोटिया में गिरधारी लाल चिलावरिया के निज आवास पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु ‘नंद के आनंद भयो-जय कन्हैयालाल की’ भजनों के साथ झूम उठे। कथावाचक श्री साई राम महाराज ने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। कथा के दौरान फूलों की होली खेली गई और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कथा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे शाम को आरती  की गई।