कौन हैं सिनी शेट्टी, जिन्होंने 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ अपने नाम किया मिस इंडिया का खिताब

मिस इंडिया 2022 का खिताब आज सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया का ताज सजा। इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर थी। जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी।
शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं सिनी शेट्टी 21 साल की हैं। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह सीएफए (चार्टर्ज फाइनेंशियल एनालिस्ट) कर रही हैं।ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं सिनी शेट्टी
मिस इंडिया का ताज पहनने वाली सिनी शेट्टी पढ़ाई में तो अच्छी है हीं, इसके साथ ही वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने मजह 4 साल की उम्र से डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वह उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीत चुकी हैं।