रणबीर कपूर के फैंस को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, 'थॉर' के साथ देख पाएंगे 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' का ट्रेलर


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। वह काफी दिनों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं और इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। रणबीर कपूर की अकमिंग फिल्में 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' को लेकर रोजाना कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही हैं। अब 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसे जानकार फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। दरअसल, रणबीर कपूर की इन दोनों का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' के साथ अटैच किया जाएगा।
'थॉर: लव एंड थंडर' 7 जुलाई को होगी रिलीज
हॉलीवुड फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' इस सप्ताह 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म के लिए तो एक्साइटेड हैं। अब फैंस के एक्साइटमेंट का डोज डबल होने वाला है। दरअसल, फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' के साथ 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' का ट्रेलर भी देखने को मिलेगा। बताते चलें कि फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' के साथ हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2' का भी टीजर अटैच किया गया है।