राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर  क़े  918 पदों पर 31 विषयों में निकाली भर्ती

जयपुर@ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। सोमवार को आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 918 पदों के लिए भर्ती निकाली गई। यह भर्ती 31 विषयों के लिए निकाली गई है। पिछले दिनों डाॅ. भूपेंद्र यादव के आरपीएससी के अध्यक्ष बनने के बाद निकाली गई यह पहली बड़ी भर्ती है। इसके लिए अभ्यर्थी आगामी 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आरपीएससी द्वारा बॉटनी विषय के लिए 33 सीट, केमेस्ट्री विषय के लिए 40 सीट, मैथ्स विषय के लिए 34 सीट, फिजिक्स विषय के लिए 35 सीट, जूलोजी विषय के लिए 30 सीट, एबीएसटी विषय के लिए 82 सीट, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 127 सीट, ईएएफएम विषय के लिए 56 सीट, टैक्सटाइल डाइंन एंड पेंटिंग के लिए 1 सीट, जियोलोजी विषय के लिए 8 सीट, लॉ विषय के लिए 8 सीट, ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय के लिए 10 सीट, इकोनोमिक्स विषय के लिए 47 सीट पर भर्ती निकाली है। इसी तरह, इंग्लिश विषय के लिए 55 सीट, जियोग्राफी विषय के लिए 48 सीट, हिंदी विषय के लिए 66 सीट, हिस्ट्री विषय के लिए 50 सीट, सोशियोलोजी विषय के लिए 42 सीट, म्यूजिक(वॉकल) के लिए 3 सीट, फिलोसोफी विषय के लिए 2 सीट, पोलिटिकल साइंस के लिए 57 सीट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय के लिए 6 सीट, संस्कृत विषय के लिए 39 सीट पर भर्ती निकाली गई है। इसके अलावा उर्दू विषय के लिए 5 सीट, होमसाइंस (फूड न्यूट्रिशियन) विषय के लिए 5 सीट, होम साइंस (एजूकेशन एक्सटेंशन) विषय के लिए 8 सीट, होम साइंस (होम मैनेजमेंट) विषय में 7 सीट, होम साइंस (चाइल्ड डवलपमेंट) विषय में 5 सीट, होम साइंस (क्लोथिंग टैक्सटाइल) विषय में 6 सीट, एग्रीकल्चर (एनटोमोलोजी) विषय में 1 सीट और पंजाबी विषय में 2 सीटों पर भर्ती निकाली है।