सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों को जेल

राजस्थान में सरकार और बेरोजगारों के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद नाराज बेरोजगारों ने कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाने का ऐलान किया है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने हमारी वाजिब मांगों को नजरअंदाज कर हम पर ही कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन बेरोजगार डरेंगे नहीं बल्कि सरकार को करारा जवाब देंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। PCC चीफ तो बेरिकेट पर चढ़ रहे है। पुलिस को धक्के मार रहे है। लेकिन उनपर कोई करवाई नहीं की। जबकि हम शांति से बैठे थे। हम जेल में दाल जा रहा है। जिसका खामियाजा सरकार को विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। उपेन ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया। हमारे खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कर पुलिस केस तक किए गए है। अब हमें जेल भेजा जा रहा है। लेकिन हम डरेंगे नहीं, बल्कि कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देंगे। इस बार राजस्थान के युवा वोट के माध्यम से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देंगे।

बता दे कि गुरुवार को पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से 84 बेरोजगारों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात 75 बेरोजगारों को जमानत के बाद छोड़ दिया। लेकिन उपेन यादव समेत 9 युवाओं को अब तक नहीं छोड़ा गया है। बल्कि उनके खिलाफ 3 नए मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं शनिवार को उपेन को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जमानत नहीं मिली है। ऐसे में अब उपेन सहित 9 बेरोजगारों को सोमवार तक जेल में ही रात गुजारनी पड़ेगी।

TAGS