भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सिखवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी पहुंचे चित्तौडग़ढ़, भाजपा प्रत्याशी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के समर्थन में कर रहे हैं जनसंपर्क

सीकर। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जिले की टीम भी सक्रिय रूप से राजस्थान के कई इलाकों में जनसंपर्क कर रही है। जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल के नेतृत्व में जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता चित्तौडग़ढ़ में जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। चित्तौडग़ढ में भाजपा प्रत्याशी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के समर्थन में वहां मावली, वल्लभनगर, चित्तौडग़ढ़ शहर सहित वहां की अन्य विधानसभाओं में मतदाताओं से संपर्क कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी वहां लोगों को भाजपा सरकार के जनहित कार्यों के बारे में बता रहे हैं। वे मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा की रीति-नीति, केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए चित्तौडग़ढ़ की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं।

चित्तौडग़ढ़ में जिले से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, फतेहपुर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन भिंडा, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, ओमप्रकाश बिजारणियां, जगदीश कुमावत, जितेंद्र सिंह राणोली, भंवरलाल जांगिड़, डॉ. बीएल रणवां, प्रतीक माटोलिया, गजानंद कुमावत, राकेश शर्मा रींगस सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं।

 

सांसद सुमेधानंद सरस्वती पहुंचे पुष्कर 

भाजपा प्रत्याशी व सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती अजमेर लोकसभा के पुष्कर विधानसभा में जनसंपर्क कर रहे हैं। वे वहां लोगों को भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। सुमेधानंद सरस्वती ने सोमवार को पुष्कर में आयोजित विजय संकल्प रैली में भाग लिया और लोगों को चौधरी का समर्थन करने की अपील भी की।