हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा झोटवाड़ा मंडल पूरब की बैठक हुई

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा झोटवाड़ा मंडल पूरब की बैठक हुई संपन्न। हातोज b l प्लाजा कालवार रोड पर भारतीय जनता पार्टी झोटवाड़ा मंडल पूर्व की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक मंडल अध्यक्ष शंकर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शंकर यादव ने मंडल कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखते हुए हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आवाहन उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर द्वारा हर घर तिरंगा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं आह्वान किया की आजादी के इस अमृत महोत्सव पर आजाद कराने वाले शहीदों  को याद करने का समय है ।इसी क्रम में  जिला उपाध्यक्ष शिवजी राम कुमावत ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बूथ स्तर तक रचना बनाने पर जोर दिया। मंच संचालन मंडल महामंत्री महेंद्र देवंदा ने किया ।इस अवसर पर मंडल महामंत्री दयानंद वर्मा, महादेव शर्मा ,मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक प्रताप गोरा ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता पाराशर , हर घर तिरंगा अभियान  के सह संयोजक दुष्यंत राठौर ,जगदीश प्रसाद यादव सहित मंडल कार्यकारिणी के सदस्य शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।