पीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूरे जोश के साथ मना खेल दिवस, हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया, निदेशक परमानन्द पूनिया ने खिलाडिय़ों और विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

करणसर। कस्बे स्थित पीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को को हॉकी के सम्राट मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय कैंपस नंबर 2 के खेल मैदान पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यत: फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, रुमाल झपट्टा, बाधा दौड़, रिले रेस, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रस्सी कूद, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, लम्बी कूद, फुटबॉल आदि कई खेलों का आयोजन हुआ, साथ ही बेस्ट प्लेयर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निदेशक परमानन्द पूनिया ने सभी विद्यार्थियों/ खिलाडिय़ों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए, खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी विभिन्न प्रकार की कलात्मक गतिविधियों , प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिक्षकों ने भी बच्चों को खेलों के बारे में जानकारी दी तथा खेलों का महत्व और खेलों में उज्जवल भविष्य की संभावनाओं के बारे में मोटिवेट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान  व्याख्याता पूनम तिवारी, भागीरथ कुमावत, मुकेश कुमार चुला, नरेन्द्र शर्मा, पूजा मीणा, अनीता शर्मा, करण सिंह यादव, सुनील कुमार प्रजापत, निरंजन कुमार कुमावत, राधिका तिवाड़ी, कविता यादव, प्रवीण मीणा, मुकेश कुमार धायल, प्रहलाद यादव, धन्ना लाल जाखड़, जगजीवन राम देवनदा, भागचंद बूरी, रामचन्द्र स्वामी, रणवीर सिंह पालावत, संतोष कुमार स्वामी आदि उपस्थित रहे।