जिले में कुल 22 लाख 32 हजार 334 मतदाता करेंगे मतदान

सीकर। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर उल जमान चौधरी ने बताया की जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने की तैयारियां जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 22  लाख 32 हजार 334 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र चौमूं में कुल 254184 मतदाता है जिसमें 131138 पुरूष, 123046 महिला मतदाता है। लक्ष्मणगढ़ में कुल 280641 मतदाता है जिसमें 144118 पुरूष व 136523 महिला मतदाता है। धोद में कुल 278880 मतदाता है जिसमें 144303  पुरूष, 134575 महिला व 2 थर्ड जेन्डर  मतदाता है। सीकर में कुल 296065 मतदाता है जिसमें 154783 पुरूष, 141277 महिला व 5 थर्ड जेन्डर मतदाता है। दांतारामगढ़ में कुल 289560 मतदाता  है जिनमें पुरूष 150370, 139187 महिला व 3 थर्ड जेन्डर मतदाता है। खण्डेला में कुल 266190 मतदाता है जिनमें 139665 पुरूष व 126525 महिला मतदाता है। नीमकाथाना में कुल 270925  मतदाता हैं जिनमें  143739 पुरूष, 127183 महिला व 3 थर्ड जेन्डर मतदाता है। श्रीमाधोपुर में 278455 मतदाता है जिनमें 147252  पुरूष, 131202 महिला व 1 थर्ड जेन्डर मतदाता है। उन्होंने बताया कि 2088 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 382 शहरी क्षेत्र तथा 1706 ग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए है। संसदीय क्षेत्र में 17434  सेवानियोजित मतदाता है तथा 4956 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए पंजीकरण करवाया है