बगरू विधानसभा में पूर्व विधायक डॉ कैलाश वर्मा के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा   तिरंगा यात्रा का हुआ जगह जगह भव्य स्वागत 

 

बगरू-: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बगरू विधानसभा क्षेत्र में पूर्व संसदीय सचिव डॉ कैलाश वर्मा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार को बगरू स्थित श्री रामदेव गौ शाला में पूर्व संसदीय सचिव डॉ कैलाश वर्मा ने गौ माता की पूजा अर्चना कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। डॉ वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार के आह्वान पर अमृत महोत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा है इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान एवं बगरू विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विशाल तिरंगा यात्रा देशभक्ति गानों के साथ बगरू नगरपालिका सहित सैकड़ों गांवों से निकली जिसका नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर भव्य पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन किया, तिरंगा रैली ‌करीब दौ सौ किलोमीटर की यात्रा कर 200 कारों एवं सैकड़ों मोटरसाइकिलों के साथ गोनेर पहुंची ,इस दौरान युवा तिरंगा लहराते एवं भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले। गोनेर पहुंचने पर डॉ कैलाश वर्मा ने श्री लक्ष्मीपति जगदीश महाराज के भोग लगाकर क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाल की कामना कर तिरंगा यात्रा का समापन किया।  इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, पार्षदगण, सरपंचगण, मातृशक्ति , युवासाथी एवं नागरिक मौजूद रहे