केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह (37) की भी मौत हो गई। लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर्ड राजवीर बीते 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए फ्लाइंग कर रहे थे। डिंग से पहले सुबह करीब 5.20 मिनट पर उन्होंने एटीसी को अखिरी मैसेज किया था। इसके तुरंत बाद उनका चॉपर क्रैश हो गया। गौरीकुंड के जंगल में हुए इस क्रैश में कुल 7 लोगों की जान गई है। गढ़वाल (उत्तराखंड) रेंज के आईजी ने बताया कि डेडबॉडी को आईडेंटिफाई करने में मुश्किल हो रही है। डीएनए टेस्ट के बाद ही बॉडी सौंपी जाएंगी। जयपुर शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी में रहने वाले राजवीर सिंह करीब 14 साल तक आर्मी में रहे। उनकी पत्नी दीपिका चौहान भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। दंपती शादी के 14 साल बाद पहली बार चार महीने पहले ही पेरेंट्स बने थे। उनके जुड़वां बेटे हैं। राजवीर के पिता गोविंद सिंह बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। राजवीर के एक बड़े भाई भी हैं। पिता को बेटे की मौत की खबर एक्सीडेंट के करीब दो घंटे बाद मिली थी।
: