कोटा में 50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत

कोटा में गैपरनाथ पिकनिक स्पॉट पर दोस्तों के साथ घूमने गया युवक हादसे का शिकार हो गया। वह करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घायल हालत में उसे हॉस्पिटल लाया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना रविवार शाम आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गेपरनाथ की है। युवक अर्जुन कहार (19) कैथून का रहने वाला था। अपने 5 दोस्तों के साथ गेपरनाथ मंदिर में घूमने गया था।  दोस्त सूरज ने बताया कि रविवार दोपहर में अर्जुन गेपरनाथ जाने की जिद कर रहा था। उसकी जिद पर गेपरनाथ जाने को तैयार हुए। दशरथ, अर्जुन के साथ बाइक पर कोटा के गेपरनाथ आए। हमारे साथ रानपुर से दिनेश,विकास, शानू भी साथ हो लिए। गेपरनाथ में नीचे जाने का रास्ता बंद है। हम जुगाड़ वांले (पत्थरों से होते हुए) रास्ते से नीचे उतर रहे थे।  अर्जुन के हाथ मे मोबाइल था। वो वीडियो बना रहा था। उसी समय उसका पैर फिसल गया। और वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया। मुंह के बल गिरने से उसे चोट लगी। हमने नीचे जाकर उसे संभाला। उसकी सांस चल रही थी। उसने पानी मांगा। हमने ऊपर आकर कहार समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंजबिहारी ने बताया कि अर्जुन दो भाइयों में बड़ा था। 12 वीं में पढ़ाई करता था। अभी मेडिकल शॉप पर काम करता था। वो 5 दोस्तों के साथ घूमने गया था। दोस्तों ने बताया कि रील बनाते समय उसका पैर फिसल गया। वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया।  परिजन को शाम 6 बजे करीब घटना का पता लगा। परिजन कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में आए। अर्जुन का मोबाइल ठीक होने पर घटना के कारणों का पता लगेगा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सालभर पहले उसके साथ किसी ने मारपीट की थी।अभी परिजनों ने शिकायत नही दी। सुबह पोस्टमॉर्टम होगा।  पुलिस को सूचना दी। करीब 45 मिनट वाद उसे हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ऊंचाई से गिरने से उसका टूट गया।