5 जनवरी को जयपुर में ‘रचा जाएगा नया इतिहास’..नई इबारत लिखेगा जाट समाज महिला शक्ति संगम!

होने जा रहा है अभूतपूर्व आयोजन, सशक्त महिला मजबूत समाज, अग्रणी राजस्थान और विकसित भारत की थीम पर होगा कार्यक्रम, किया जाएगा वूमेन पावर अवार्ड से सम्मानित

सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ बिजनेस, एंटरप्रेन्योर और वकालत से जुड़ी महिलाएं होंगी सम्मानित, प्रतिभाओं को मिलेगा सबसे बेहतरीन प्लेटफार्म

जयपुर। सशक्त महिला मजबूत समाज, अग्रणी राजस्थान और विकसित भारत के लिए रविवार 5 जनवरी 2025 को एग्रीकल्चर ऑडोटोरियम, दुर्गापुरा, जयपुर में जाट समाज महिला शक्ति संगम का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा समाज सेवा प्रशासन राजनीति खेल कला चिकित्सा, पत्रकारिता, उद्योग, व्यापार और एंटरप्रेन्योर क्षेत्र की सैकड़ों हजारों सशक्त महिलाएं शामिल होंगी। समाज की महिला शक्ति की ओर से आपका विशेष नागरिक अभिनंदन करेंगे। समाज और राष्ट्र निर्माण में हमारी भूमिका और सरकार के जनकल्याण कार्यों को लेकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। महिला शक्ति संगम में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस ऑफिसर, स्कूल की शिक्षिकाएं, कॉलेज व्याख्याता और यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर से लेकर कुलपति भी शामिल हैं। कार्यक्रम में राजनीतिक से जुड़ी सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और मंत्री भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं।
सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ बिजनेस, एंटरप्रेन्योर और वकालत से जुड़ी महिलाएं भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। चिकित्सा संस्थान से जुड़ी डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स, तकनीकी क्षेत्र की इंजीनियर्स, बैंक मैनेजर, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाली महिलाएं, प्रगतिशील किसान और हाउस मैनेजर से लेकर देश दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली हर वर्ग की महिलाओं का यह शानदार प्लेटफार्म है।
महिला शक्ति संगम में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, प्रगतिशील वर्तमान और स्वर्णिम भविष्य को लेकर स्पेशल डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है जिसका प्रसारण कार्यक्रम में किया जाएगा। महिला शक्ति संगम के संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म और कई सारे मीडिया चौनल्स पर रहेगा जो दुनिया के अनेक देशों में देखा जाएगा।
कार्यक्रम में 25 महिलाओं को किया जाएगा वूमेन पावर अवार्ड से सम्मानित, जारी होगा विजन डॉक्यूमेंट बुकलेट
इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया जाएगा साथ ही 25 महिलाओं को वूमेन पावर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण का विजन डॉक्यूमेंट बुकलेट भी कार्यक्रम में जारी होगा। एक हजार से अधिक सशक्त महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर महिलाओं के साक्षात्कार और पांच सेशन में पैनल डिस्कशन भी आयोजित होंगे। होनहार बालिकाओं के लिए प्राइज एवं स्कॉलरशिप की व्यवस्था भी इस कार्यक्रम में की जाएगी और समूह छायाचित्र और स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 


हमारी मातृशक्ति के नाम से होनहर बालिकाओं को किया जाएगा पुरस्कृत
समाज की जरूरतमंद होनहार बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के लिए हमारी मातृशक्ति के नाम से विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इन पुरस्कारों को कोई भी व्यक्ति या संस्था अपनी माता बहनों या इष्ट देवी के नाम से भी प्रदान कर सकते हैं। साथ ही महिला शक्ति संगम में होने वाले अलग-अलग सेशन में सक्सेसफुल वूमेंस अपने संघर्ष स्वाभिमान और सफलता की मोटिवेशनल स्टोरी सुनाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट पैनल बनाया गया है जो प्रत्येक सेशन को संचालित करेंगी।

महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी होगी मुख्य आकर्षण, महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाले पुरुष भी होंगे सम्मानित

जाट महिला शक्ति संगम में महिलाओं के द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों के लिए स्पेशल स्टॉल की व्यवस्था किए जाने का विचार है। जो भी महिला खाद्य सामग्री, वस्त्र, फर्नीचर या अन्य क्षेत्रों में जो भी उत्पाद बनाती है, तो उन्हें उचित प्लेटफॉर्म देकर उनका प्रमोशन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की सशक्त महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए एक्सीलेंस अवार्ड इन वुमन एंपावरमेंट से विभूषित किया जाएगा। इसके लिए व्यक्तिगत और संस्थागत कार्यों और विशिष्ट उपलब्धियों की प्रोफाइल समयबद्ध रूप से आयोजन समिति को उपलब्ध करवा सकते हैं। महिला शक्ति संगम में उन पुरुषों का भी विशेष परिचय और सम्मान होगा, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्य किए हैं।