बूंदी के लडक़े ने कर दिया कमाल..कोटा महोत्सव में हुआ भव्य सम्मान

सोशल मीडिया की सनसनी बने राजवीर सिंह रबारी, कामयाबी के पीछे मां की बताई अहम भूमिका, मिस्टर राजस्थान रह चुके रबारी; लाखों प्रशंसकों की है दिलों की धडक़न 

कोटा। बूंदी निवासी राजवीर सिंह रबारी का कोटा महोत्सव में भव्य सम्मान किया गया। कोटा जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी ने उनका सम्मानित किया। राजवीर सिंह रबारी बूंदी के रहने वाले निवासी है अपने जीवन की शुरुआत में सोशल मीडिया पर शुरुआत करके उन्होंने अपने कलाकार जीवन को शुरू किया। आज इंस्टाग्राम पर उनके लाखों चाहने वाले है परन्तु आज भी राजवीर अपनी सादगी के लिए जाने जाते है। वो आज भी आम जनता ओर लोगों के बीच रहना पसंद करते है। पहले मिस्टर राजस्थान और मिस्टर ग्लैमर राजस्थान रह चुके राजवीर ने अपनी कामयाबी के पीछे उनकी मां का हाथ बताया है।

Most Read