दिनेश सरसिया बने भाजपा एस सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

कोटा|अनुसूचित जाति वर्ग के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सरसिया का स्टेशन मण्डल, अनुसूचित जाति मोर्चा में मण्डल अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है।

भाजपा स्टेशन मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा (चाचा) ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति व जिलाध्यक्ष भाजपा कोटा शहर राकेश जैन के निर्देश पर दिनेश सरसिया को इस पद पर मनोनीत किया गया है।नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष दिनेश  सरसिया ने अपनी नियुक्ति पर लोकसभा अध्यक्ष व कोटा बून्दी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला व कोटा सहकारी उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ( छोटा भाई साहब )का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस बार ओम बिरला जी की जीत पांच लाख मतों के भारी अन्तर से  दर्ज करवाने के लिए जी जान से लगा हुआ है।मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया ने बताया कि एस. सी. मोर्चा स्टेशन मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण कारी योजनाओं व कार्यों की जानकारी जन जन तक  पहुचाने के लिए सघन जनसम्पर्क किया जा रहा है।दिनेश सरसिया ने कहा कि विरोधी कितना ही व्यक्तिगत दुष्प्रचार कर ले। मगर कोटा बून्दी के मतदाताओं को सब पता है ओर इसका जवाब मतदाता ही लाखो की संख्या में भाजपा के प्रत्याशी ओम बिरला के पक्ष में मतदान करते हुए देंगें। ओम बिरला जी के सामाजिक सरोकार के कार्य हो या जनता के सुख दुःख में दिन रात खड़े रहना ही उनकी भारी जीत का आधार बनेगा।