जयपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में धाबास, पांच्यावाला कांग्रेस मंडल ने नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वैशाली नगर के अध्यक्ष उमराव सिंह यादव, संगठन महासचिव अमर मंडावरा, धाबास मंडल अध्यक्ष अनिल माथुर, पांच्यावाला मंडल अध्यक्ष लखन मीणा ने जरूरतमंद महिलाओं गीता देवी, संतोष देवी, संजया देवी, ममता देवी, भगवती देवी, अनीता कंडेरा, पूनम प्रजापत को शॉल ओढाक़र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। धाबास मंडल और पांच्यावाला मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष नानूराम कुमावत, राजेंद्र मंडावरिया, ओमप्रकाश जाखड़, शीशराम चौधरी, सुरेंद्र सामोता, राहुल भारद्वाज, भगवान सहाय, दीपक चौधरी, नवीन श्रीवास्तव व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
: