रात 3 बजे गारमेंट फैक्ट्री में ताले तोड़कर घुसे चोर

जयपुर@ शहर के सांगानेर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के ताले तोड़कर बदमाश लाखों रुपए का कच्चा और तैयार माल चुराकर भाग निकले। वारदात रात करीब 3 बजे हुई। दीपावली के सीजन को देखते हुए फैक्ट्री में काफी माल रखा हुआ था। यह पूरी वारदात फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। अब पुलिस फुटेज में नजर आए बदमाशों को पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, घटना सांगानेर इलाके में कृष्णा विहार कॉलोनी में रामा हैंडीक्राफ्ट गारमेंट्स फैक्ट्री में हुई। यहां देर रात करीब तीन बजे बाद बदमाशों ने फैक्ट्री पर लगे तीन से चार ताले तोड़े। इसके बाद लाखों रुपयों के डिजाइजर तैयार कपडे़ और कच्चा माल चुराकर भाग निकले। चोर फैक्ट्री में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक वहीं ठहरे। फैक्ट्री संचालक ने इस संबंध में सांगानेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उनके अनुसार चुराया गया माल करीब 30 लाख रुपए का है। उनका स्टाफ देर रात तक फैक्ट्री में काम कर रहा था। गुरुवार सुबह जब वे फैक्ट्री में काम करने पहुंचे। तब गेट पर लगे ताले टूटे पड़े थे।