मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

Rajasthan District

मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री - 21.08 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास - महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन

 

जयपुर,  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार जनभावना के अनुरूप सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। राजस्थान चहुंमुखी विकास के कारण देशभर में मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य की अनूठी योजनाओं की देशभर में चर्चा है। कई योजनाएं ऐसी हैं जो राजस्थान के अलावा देश के किसी भी राज्य में संचालित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहंुचा रही है। इसी क्रम में प्रदेशभर में महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ देकर लोगों को महंगाई से राहत दी जा रही है।   

 गहलोत शुक्रवार को भरतपुर की कुम्हेर तहसील के सैंत गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डीग को जिला बनाने से क्षेत्र में प्रशासनिक इकाइयों का विकेन्द्रीकरण होगा और लोगों को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा