430 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

जयपुर@ राजस्थान में जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगमों में प्रथम चरण के चुनाव के लिए वोटिंग शाम 5:30 बजे समाप्त हो गई। दोपहर 3 बजे तक 46.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोट देने के लिए लोग सुबह से ही बूथ पर अपना आईडी कार्ड लेकर पहुंचने लगे। हालांकि सुबह अधिकांश मतदान केंद्रों पर कम लोग ही मतदान करने पहुंचे। यह मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा। कोरोना की वजह से इस बार मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया था।

हेरिटेज नगर निगम में दोपहर 3 बजे तक 46.99 प्रतिशत मतदान

सुबह 10 बजे तक 16.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इस अवधि में करीब 1 लाख 57 हजार मतदाताओं ने वोट किया। मतदान की गति धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक 37.08 प्रतिशत मतदान हुआ। तब तक 3 लाख 45 हजार 930 मतदाताओं ने वोट किया। फिर दोपहर 3 बजे तक 46.99 प्रतिशत मतदान हुआ। इस अवधि तक 4 लाख 38 हजार 391 मतदाताओं ने वोटिंग की।

 

Most Read