जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, तीन की मौत
जमवारामगढ़ से बड़ी खबर है। दिल्ली-अजमेर हाईवे के चन्दवाजी के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में मां-बेटा विवेक और बसंती तथा पूजा सिह शामिल हैं। सभी गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कार सवार खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे और सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।
जयपुर ग्रामीण एसपी राशि डोगरा डूडी और एएसपी ट्रैफिक नारायण भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने के उपाय किए जा रहे हैं।
पुलिस अभी हादसे की पूरी वजह और कार की रफ्तार का पता लगाने में जुटी हुई है।