संदीप पाटनी नगर पालिका बगरू के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

बगरू। बगरू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामवतार शर्मा द्वारा संदीप पाटनी को बगरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर पालिका बगरू का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पाटनी की नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए आशा जताई है कि वे पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने में अपनी ऊर्जा लगाएंगे।