धूमधाम से मना पीसीसी सचिव नरेंद्र वशिष्ठ का जन्मदिन, बधाई देने वालों का उमड़ा सैलाब

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जयपुर नगर निगम के पूर्व उपनेता पूर्व पार्षद नरेंद्र वशिष्ठ का जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भी शुभकामनाएं देने पहुंचे


जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जयपुर नगर निगम के पूर्व उपनेता पूर्व पार्षद नरेंद्र वशिष्ठ का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह वशिष्ठ ने अपने दिन की शुरूआत देव दर्शन से की और उनके निवास पर सुबह से ही बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। जन्मदिन का मुख्य समारोह कालवाड़ रोड स्थित श्रीराम वाटिका मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ को शुभकामनाएं देने पहुंचे। वशिष्ठ को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री बृज किशोर शर्मा, विधायक प्रशांत शर्मा, विधायक प्रत्याशी अभिषेक चौधरी, विक्रम सिंह मुंडरू, महेश शर्मा, सुशील पारीक, मंजू शर्मा, देवेंद्र बुटाटी, एआईसीसी सदस्य संजय बाफना, कांग्रेस महासचिव राजेश चौधरी, आरसी चौधरी, मोहन डागर, उपजिला प्रमुख सीताराम अग्रवाल, गिर्राज गर्ग, गिर्राज खंड़ेलवाल, संगठन महामंत्री ललित तूनवाल, धर्मसिंह सिंघानिया, सुरेश मिश्रा, सुरेश चौधरी, हरेंद्र पाल जादौन, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अमन, हिम्म्त सिंह खाचरियावास, राजेंद्र चौधरी, उमराव यादव, अजय सैनी, मोहन सिंह हाथोज, पूर्व प्रधान रामप्रकाश पीपलोदा, पंस. सदस्य मुकेश शर्मा, मुरारी मौयर्, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम स्वामी सहित विद्याधरनगर विधानसभा के सभी वॉर्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शामिल रहे।