जेडीए ने रविवार दिन में हुई भारी वर्षा के कारण उत्पन्न जल भराव समस्या पर लिया तुरंत एक्शन

आमजन जल भराव की समस्या होने पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष के कंट्रोल रूम फोन नंबर +91 9351683520 एवं 0141-2203518 पर सहायता हेतु करें कॉल

 

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर शहर में रविवार दिन में हुई भारी वर्षा के कारण हुए जल भराव, सड़क में कटाव एवं अन्य क्षति इत्यादि समस्याओ का तत्काल निराकरण करवाया जा रहा है।जेडीए द्वारा निम्न स्थानों पर समस्याओं का निराकरण करवाया जा रहा है एलआईसी कार्यालय अंबेडकर सर्किल भवानी सिंह रोड पर बस सेंटर क्षतिग्रस्त हुआ, बस शेल्टर को हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

नंदपुरी अंडरपास में जल भराव के कारण दो वाहन जलमग्न हो गए थे। पुलिस द्वारा रोकने पर भी वाहन चालक द्वारा वाहन चालक अंडरपास में जाने से नहीं रुक थे। वाहन चालकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पानी कम होने पर वाहनों को भी क्रेन से निकाला जा रहा है। कोई जनहानि क्षति नहीं हुई है।कल्याण नगर अंडरपास में जल भराव हो गया था यातायात को रोक दिया गया है। पानी का निकास पंप द्वारा करवाया जा रहा है। कोई क्षति नहीं हुई है। अर्जुन नगर अंडरपास में जल भराव हो गया है। यातायात को पूर्ण रूप से रोक दिया गया है। पंप द्वारा जल निकास करवाया जा रहा है। कोई क्षति नहींहुई है। 

प्रधान मार्ग मालवीय नगर अंडरपास में जल भराव हो गया है। यातायात को रोक दिया गया है। पंप एवं पाइप द्वारा जल निकास करवाया जा रहा है कोई क्षति नहीं हुई है। धाबास रोड अंडरपास एवं सड़क पर जल भराव हो गया है। पंप द्वारा पानी निकाला जा रहा है। यातायात चालू है। पांच्यावाला, सिरसी रोड पर 1- 2 फीट तक जल भराव हुआ है। पंप द्वारा जल निकास किया जा रहा है। यातायात चालू है। सीकर रोड ढेर के बालाजी पर लगभग डेढ़ किलोमीटर तकएक से डेढ़ फीट तक जल भराव हो गया है। हल्के वाहन रुक गए हैं। जैसे जैसे जल स्तर घट रहा है, पेच वर्क करवाया जा रहा है। बड़े वाहनों का आवागमन चालू कर दिया गया है। 

स्टेच्यू सर्किल पर चारों तरफ जल भराव हो गया था।  नाले द्वारा धीरे-धीरे पानी निकल रहा है। बजरी मंडी चौराहा विद्याधर नगर पर सड़क पर जल भराव हो गया है। पंप द्वारा जल निकास करवाया जा रहा है।जेडीए शहर में विभिन्न सड़कों पर निरंतर रूप से पेच वर्क इत्यादि का कार्य डबल्यूबीएम/जीएसबी एवं कोल्ड मिक्स से करवाया जा रहा है। जयपुर शहर के शेष अन्य अंडरपासों में जल भराव की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है एवं यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।जेडीए के समस्त अभियंतागण अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद है और निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी समस्या की सूचना प्राप्त होने पर, तुरंत निराकरण करवाया जा रहा है।

Most Read