गौसेवा को समर्पित श्याम ग्रुप 8663, निशुल्क निजी चिकित्सा सेंटर का पोस्टर विमोचित; हुआ पहला ऑपरेशन

जयपुर। श्याम ग्रुप 8663 द्वारा दुर्घटना ग्रस्त गौमाता के लिए संचालित निशुल्क निजी चिकित्सा सेंटर का पोस्टर विमोचन कुशाल गिरी महाराज नागौर गौशाला बोस ने किया। श्याम ग्रुप 8663 घायल गायों के उपचार के लिए सदैव तत्पर रहा है। ग्रुप द्वारा अपील की गई है कि जहां भी दुर्घटनाग्रस्त घायल गौमाता दिखे श्याम ग्रुप को सूचित करें ताकि गौमाता का उचित इलाज समय पर हो सके व गौवंश की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर ललित चौधरी, गणेश चौधरी, मनीष चौधरी, विजयसिंह राठौड़, रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, ऋषिराज सिंह, शैतान चौधरी, विशाल चौधरी, राजू वर्मा, पवन  निक्की आदि उपस्थित रहे।

चिकित्सा सेंटर पर हुआ गौमाता का पहला ऑपरेशन, निकाली 50 किलो पॉलीथिन कचरा
श्याम ग्रुप 8663 द्वारा दुर्घटना ग्रस्त गायों के लिए संचालित नि: शुल्क निजी चिकित्सा सेंटर पर बुधवार को पहला ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में 50 किलो पॉलिथीन में कचरा निकाल गया। 2 घंटे की मशक्क्त के बाद डॉक्टर शंकर चौधरी ने निशुल्क ऑपरेशन किया।