छोटी लाल जाट बने राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के प्रदेश मुख्य सचिव

जयपुर। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सचिन सरोहा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र खैरवा द्वारा ग्राम सरणा चौड़ निवासी छोटी लाल जाट पुत्र कालूराम जाट को प्रदेश मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। जाट की नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आशा जताई है कि वे संस्था के नियमानुसार कार्य करते हुए समाज उत्थान में पूरा योगदान देंगे।