पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन ने किया केशोराय पाटन, बूंदी, हिंडोली का भ्रमण

कोटा. पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा केशोराय पाटन, बूंदी, हिंडोली का भ्रमण किया गया। प्रदेश मंत्री नीलम तापड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से लेकर देर रात्रि तक यह भ्रमण रहा। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा  माहेश्वरी ने इस दौरान अपने अनुभव सांझा किए। प्रदेश मंत्री नीलम तापडिया ने बताया कि हम सभी को श्रृंखलाबद्ध संगठन में रहते हुए किस तरह काम करना चाहिए। पश्चिमांचल उपाध्यक्ष मधु ललित बाहेंती ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा जो ट्रस्ट चल रहे हैं उनसे आप कैसे मदद ले सकते हैं, उन्होंने आने वाले राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के बारे में समझाया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंती मुद्रडा ने संपर्क ऐप की जानकारी दी प्रदेश अध्यक्ष मंजू भराड़िया ने प्रदेश कैसे बना और पूर्वी राजस्थान के अंतर्गत  कौन-कौन से जिले आते हैं, इसकी जानकारी दी। प्रदेश मंत्री नीलम तापड़िया ने कार्यक्रम की शुरूआत की एवं सभी का परिचय कराया। प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण लखोंटिया, बूंदी जिला अध्यक्ष संगीता मुंद्डा, जिला सचिव शिल्पा सोमानी इस भ्रमण में साथ में रहे।