अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सीएम से मिला सरपंच संघ का प्रतिनिधिमंडल, हुई सकारात्मक वार्ता

वार्ता में सरपंचों के वर्तमान कार्यकाल एवं चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल से हुई चर्चा, सीएम ने जायज मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

जयपुर। सरपंच संघ का एक प्रतिनिधिमंडल केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के सानिध्य में एवं सरपंच संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिला। मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हुई। सरपंच संघ के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि बुधवार को सरपंच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात करके सभी मुद्दों पर वार्ता की। इसमें मुख्य मुद्दा सरपंचों के वर्तमान कार्यकाल एवं चुनाव को लेकर था। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जो भी सरपंचों की जायज मांगें हैं, उनको शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरपंच जनता के हितों के कार्यों को निरंतर जारी रखें, इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। वर्तमान सरपंचों के कार्यकाल को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आश्वस्त किया कि हमने इसके लिए हमने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, झारखंड व उत्तराखंड में जो व्यवस्था लागू की गई थी, उसका अध्ययन करवा लिया है। उस पर आज या कल में सकारात्मक निर्णय लेकर आदेश पारित कर दिए जाएंगे। इसके लिए सरपंचों को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद मीणा गंगापुर, संयोजक भागीरथ यादव नागौर, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण मुरारी दिलावर, झालावाड़ जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़, मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान, कमल चौधरी जयपुर, बूंदी जिला अध्यक्ष आनंदी लाल मीणा, टोंक जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, करौली जिला अध्यक्ष प्रकाश मीणा, संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला, प्रदेश मंत्री महेश पटेल अलवर, श्रवण बिजानिया नागौर, विद्याधर मील सीकर, आरके शुक्ला दौसा, भंवर सिंह धीवा झुंझुनू, शौकत खान नागौर, कमलेश पाटीदार बकानी झालावाड़, पुष्पेंद्र सिंह डीग भरतपुर, सुनील क्रांति हनुमानगढ़ सहित कई सरपंच शामिल थे।