अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा की नई कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण

जयपुर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान की  कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रामेश्वरम गार्डन रोड नंबर 12 वीकेआई  में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, गजानंद जांगिड़ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री कैलाश साली वाले, पूर्व प्रधान  रविशंकर शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, रामगोपाल सुथार अध्यक्ष विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, सांवरमल जांगिड़, महामंत्री संजय हर्शवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी प्रदेशों के वर्तमान एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, शाखा सभा अध्यक्ष, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मय कार्यकारिणी  और हजारों की संख्या में समाज बंधु महिला शक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।  उद्बोधन में प्रधान रामपाल ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए समाज को राजनीतिक सामाजिक शैक्षिक तौर पर सुदृढ़ होना पड़ेगा। इसके लिए इसके लिए समाज को संगठित होकर आपसी मतभेद बुलाकर नेतृत्व का सहयोग करना पड़ेगा तभी यह संभव हो पाएगा। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में समाज हित के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजानन जांगिड़, महामंत्री कैलाश साली के साथ समस्त कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।