वाजिब दरों पर उपलब्ध होगा विश्वस्तरीय उपचार..जयपुर को मिली ‘हरसहाय अस्पताल’ की सौगात

सिरसी रोड के कनकपुरा में हुआ ‘हरसहाय अस्पताल’ का शुभारंभ, एक छत के नीचे विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श और अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध, निरोगी काया और मानव सेवा का संकल्प

सिंवारमोड़। जयपुरवासियों को वाजिब दरों पर अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए कुछ सोचने या इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। जयपुरराइट्स के लिए अब अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की सागौत लेकर आया है हरसहाय हॉस्पिटल। इस मल्टीस्पेशलिटी हरसहाय अस्पताल में ना सिर्फ अत्याधुनिक जांच और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है बल्कि जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी यहां उपलब्ध है। सिरसी रोड के कनकपुरा में हरसहाय अस्पताल का सोमवार को ही शुभांरभ हुआ है। अपनी शुरूआत से ही हर सहाय अस्पताल आमजन के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां एक छत के नीचे ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं वाजिब दरों पर मुहैया करवाई जा रही है। 
सोमचार को हुए अस्पताल के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व विधायक गंगा सहाय शर्मा रहे और अतिथियों ने अस्पताल का शुभारंभ किया। अस्पताल में लोगों को सभी प्रकार की जांच व उपचार की सुविधा मिल सकेगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, अस्पताल डायरेक्टर डॉ. अजीत बागड़ा, डॉ. हेमंत बागड़ा, डॉ. अमित बागड़ा, राहुल शर्मा, दिलीप बागड़ा, डॉ. सांवरमल बाज्या, जालसू प्रधान हरदेव यादव, महादेव बागड़ा, सूरज शर्मा उपस्थित थे। 
विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं वाजिब दरों में उपलब्ध करवाना ही लक्ष्य: डॉ. अजीत बागड़ा

डॉ. अजीत बागड़ा ने कहा कि एक ही छत के नीचे मरीजों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बागड़ा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य धन अर्जित करना नहीं वाजिब दरों पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है। और, ऐसे ही एक अस्पताल की कमी अब तक जयपुर वासियों को खल रही थी। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के साथ ही विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं भी उपलब्ध है। बागड़ा ने कहा कि अस्पताल का संकल्प ही निरोगी काया और मानव सेवा और हम इसी दिशा में लगातार काम करने के प्रयासों में जुटे है।  उन्होंने कहा कि अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध है।