पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे ढूल, न्याय के लिए की आवाज बुलंद राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह ढूल ने किया पहलवानों से वादा, इंसाफ नहीं मिलने तक कंधे ये कंधा मिलाकर देंगे साथ, बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की उठाई मांग

पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे ढूल, न्याय के लिए की आवाज बुलंद
राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह ढूल ने किया पहलवानों से वादा, इंसाफ नहीं मिलने तक कंधे ये कंधा मिलाकर देंगे साथ, बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की उठाई मांग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है। ऐसे में अब पहलवानों के समर्थन में देशभर से भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह ढूल ने दिल्ली के जंतर-मंतर जाकर पहलवानों का किया समर्थन। ढूल ने महिला पहलवानों के समर्थन में कहा कि आज बेटियों को इंसाफ नहीं मिल मिल रहा है इससे अधिक पीड़ा का विषय नहीं हो सकता। ढूल ने कहा कि जब तक पहलवानों को न्याय नहीं मिलता वे कंधे से कंधा मिलाकर पहलवानों के साथ खड़े रहेंगे। ढूल के साथ राजस्थान जाट महासभा के महासचिव बीरबल गोवा, राजस्थान जाट महासभा की महिला पदाधिकारी संतोष डूडी एवं शैलजा चौधरी भी मौजूद रही। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील ने भी दिल्ली जाकर पहलवानों का समर्थन किया था।